सिंगापुर जाना था वाइस प्रेसिडेंट को,जाएंगे मोदी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सिंगापुर के 31 साल तक प्रधानमंत्री रहे ली क्वान यू की अंत्येष्टि में पहले उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को सरकार भेजना चाहती थी। उन्हें इस बाबत सूचित भी कर दिया गया था सरकार के संबंधित विभागों की तरफ से। पर बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद सिंगापुर जाने का फैसला किया। ली की अंत्येष्टि आगामी 29 मार्च को होगी।

किंग का अंतिम संस्कार
जानकारों ने बताया कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी हाल ही में सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज अल साउद की अंत्येष्टि में भी भाग लेने के लिए गए रियाद गए थे। इसलिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने तय किया कि अंसारी के स्थान पर ली की अंत्येष्टि पर किसी अन्य व्यक्ति को भेजा जाए। इसके बाद मोदी ने खुद वहां पर जाने का फैसला किया। उनके फैसला लेते ही सिंगापुर में भारतीय राजदूत से कहा गया है कि वह मोदी के दौरे की तैयारी करे।
उच्च स्तरीय टोली
मोदी के साथ मुमकिन है कि एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी सिंगापुर जाएगा। इसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हो सकती है। बता दें कि सिंगापुर में बड़ी संख्या में भारतवंशी रहते हैं।
बता दें कि वर्ष ली का बीते दिनों निधन हुआ। वे 1959 में प्रधानमंत्री बने थे। जब सिंगापुर जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा था। जिसके पास कोई प्राकृतिक संसाधन नहीं थे और जहां बहुभाषी चीनी, मलय और भारतीय आबादी थी। उन्हें वहां के भारतवंशी भी बहुत सम्मान देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications