नए साल पर सरकार का नया तोहफा, LPG सिलेंडर के रेट में कटौती
नयी दिल्ली। नए साल के पहले दिन सरकार ने तोहफा दिया है। गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 43.50 रूपए की कटौती की गई है। वहीं आज से ही एलपीजी पर गैस सब्सिडी भी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जाएगी। ताजा कीमत कटौती के बाद दिल्ली में आज से 14.2 किलो का सिलेंडर 708.50 रूपए का मिलेगा, जबकि पहले यह 752 रूपए का मिल रहा था।

अगस्त से लेकर अब तक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 बार कटौती की गई है। एलपीजी के साथ-साथ एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी गिरावट की गई है। घरेलू विमानन कंपनियों के लिए नया एटीएफ मूल्य प्रति किलो लीटर दिल्ली में 52,423 रूपए, कोलकाता में 61,525 रूपए, मुंबई में 53,862 रूपए और चेन्नई में 57,457 रूपए है।












Click it and Unblock the Notifications