CCSSA पुरस्कार के लिए नामांकित हुईं 'द फैमिली मैन' समेत ये वेब सीरीज

मुंबई। सीसीएसएसए (CCSSA) इस वर्ष की विभिन्न श्रेणियों में नामांकन के बारे में अपने पैनल के साथ चर्चा के लिए तैयार है। इन लोगों में 'द फैमिली मैन' बनाने वाल लेखक-निर्देशक की जोड़ी राज और डीके भी शामिल हैं। साथ ही 'मेड इन हैवन' से अर्जुन माथुर भी चर्चा में शामिल होंगे।

ccssa awards, mumbai, web series, the family man, little things, सीसीएसएसए पुरस्कार, वेब सीरीज, द फैमिली मैन, लिटिस थिंग्स, मुंबई

अर्जुन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ा नामांकन है। उन्होंने कहा कि लघु-फिल्मों और मूल श्रंख्ला के लिए सीसीएसएसए जो मंच प्रदान कर रहा है, वह वास्तव में शानदार है। इन पुरस्कार के लिए नामांकिन होना ही मेरे लिए बड़ी जीत है।

वहीं राज और डीके का कहना है कि वह अपनी पहली सीरीज के लिए नामांकिन होने से बेहद खुश हैं। इस शो के लिए तीन वर्षों में बहुत मेहनत की है। लंबे और छोटे फॉर्मेट की पहचान करने के लिए धन्यावाद। इस पैनल का हिस्सा 'लिटिल थिंग्स' के ध्रुव सहगल भी हैं।

बता दें फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड प्रसिद्ध आलोचकों का एक पैनल है, जो क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्डस की कोर कमेटी का गठन करता है। इसकी स्थापना साल 2018 में हुई थी। इस साल पुरस्कारों के लिए जिन्हें नामांकित किया गया है, उनमें द फैमिली मैन, मिर्जापुर, दिल्ली क्राइम और सेक्रेड गेम का नाम भी शामिल है। वहीं नसीरुद्दीन शाह और कबीर साजिद जैसे कलाकारों को भी उनके अच्छे अभिनय के लिए नामांकित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+