नोकिया बनायेगा इस मुख्यमंत्री के नाम पर मोबाइल !

चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चेन्नई के नोकिया प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अम्मा नाम का मोबाइल बनाना चाहते है। दरअसल राज्य सरकार से चल रहे कुछ विवाद की वजह से नोकिया ने चेन्नई प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है। जिस वहज से यह प्लांट कुछ ही दिनों में मोबाइल का उत्पादन बंद करने वाला है।

jayalalitha

प्लांट के बंद होने से पहले यहां कार्यरत कर्मचारी पूर्व मुख्यमंत्री जयललिलता जो कि अम्मा के नाम से काफी प्रसिद्ध हैं उनके नाम से मोबाईल बनाना चाहते हैं। कर्मचारियों की मांग है कि नोकिया का प्लांट बंद होने से पहले अम्मा नाम का मोबाइल बनाया जाये। यह प्लांट एक नवंबर बंद होने जा रहा है। चेन्नई में अम्मा के नाम से कई उत्पाद बाजारों में काफी लोकप्रिय है।

कर्मचारियों ने इसके लिए ट्रड यूनियन कर्मचारियों की प्रदेश स्तर मुलाकात कर सरकार से प्लांट के अधिग्रहण की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि इस प्लांट में महज सात सौ रुपए में मोबाइल बनाया जा सकता है जो कि गरीबों में बांटा जा सकता है।आसानी से फ्री में बांटा जा सकता है। इस प्रस्ताव के बारे में ट्रेड यूनियन कर्मचारियों की प्रदेश स्तर के अधिकारियों से मुलाकात भी तय हो गई है

वहीं नोकिया इंडिया वर्कर्स इडिया यूनियन के ऑनरेरी प्रसिडेंट और पेरुंबर के सीपीएम विधायक ए सुंदरराजन का कहना है कि सरकार की ओर से पहले से ही फ्री में टीवी, लैपटॉप बांटे जाने की योजना चल रही है। ऐसे में फ्री में गरीबों को मोबाइल बांटने से सरकार पर कोई बड़ा बोझ भी नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+