Noida twin tower: ट्विन टावर में लगी 3700 किलो बारूद, बूम.. और 12 सेकेंड में जमींदोज होगी 100 मीटर ऊंची इमारत
नई दिल्ली, 25 अगस्त। नोएडा में 100 मीटर ऊंचा 32 मंजिला ट्विन टॉवर रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे गिरा दिया जाएगा। इसके लिए 32 मंजिला इमारत में 3700 के विस्फोटक लगाए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि विध्वंस से उत्पन्न 50,000 से 55,000 टन C&G कचरे का उपयोग साइट को भरने के लिए किया जाएगा।

ट्विन टॉवर विध्वंस से 80,000 टन C&G कचरा
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 93ए में सुपरटेक ट्विन टावरों के विस्फोट और विध्वंस का कारण बनने वाले विस्फोटक गुरुवार को साइट पर लगाए गए थे। सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि पिछले सप्ताह नोएडा प्राधिकरण द्वारा अंतिम रूप तय की गई योजना के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार दोपहर को ये टावर गिरा दिया जाएगा। टावर गिराने के लिए लगाए गए विस्फोटक से कुल 80,000 टन C&G कचरा उत्पन्न होगा। जिसमें से 50,000 से 55,000 टन कचरे का उपयोग साइट को भरने के लिए किया जाएगा। शेष कचरे को प्रसंस्करण के लिए सी एंड जी संयंत्र में भेजा जाएगा।

आसपास 500 मीटर का क्षेत्र 'exclusion zone'
गगनचुंबी इमारत को गिराने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक का प्रयोग किया जा रहा है। इमारत 100 मीटर ऊंची है। ऐसे में किसी भी खतरे से बचने के लिए ट्विन टावर समेत आसपास के 500 मीटर के क्षेत्र को एक्ल्सूशन जोन घोषित किया गया है। इसका मतलबा 500 मीटर का इलाका इमारत को ढहाए जाने से पहले और ढहाए जाने तक जनता के लिए बंद रहेगा। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात की आवाजाही दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

धुएं और धूल पर नियंत्रण के लिए प्रबंध
विस्फोटक से निकलने वाले धुएं और इमारत के धराशायी होने के दौरान उठने वाली धूल को लेकर नोएडा विकास प्राधिकरण ने खासे इंतजाम किए हैं। प्राधिकरण के सीईओ ने कहा कि इस प्रक्रिया में मदद के लिए स्मोक गन, पानी के टैंकर और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। इस दौरान प्राधिकरण सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की भी तैनाती कर रहा है।

मवेशियों को बचाने में NGO कर रहे सहयोग
नोएडा सेक्टर 93ए ढहाया जाने वाली ट्विन टावर 100 मीटर ऊंचा है। ऐसे में इलाके बिल्डिंग विध्वंस के दौरान अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्र में में घूमने वाले मवेशियों, कुत्तों को एक एनजीओ द्वारा बचाया जा रहा है। एनजीओ के कार्यकर्ताओं में से एक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि बचाए गए जानवरों को एनजीओ के आश्रय गृह में रखा जाएगा और विध्वंस खत्म होने के बाद ही वापस लाया जाएगा और छोड़ा जाएगा।

12 सेकेंड में धराशायी होगी इमारत
ट्विन टावर को गिराने के लिए इमारत में कुल 3700 किलो विस्फोट फिट किए गए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2.30 बजे विस्फोट किया जाएगा। इस दौरान कुल 10 से 12 सेकेंड के बीच इमारत पूरी तरह गिर जाएगी। ये जानकारी देते हुए नोएडा विकास प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि विध्वंस के बाद लगभग 80,000 टन सी एंड जी कचरा उत्पन्न होगा।












Click it and Unblock the Notifications