महिला के बैग से गुम हुई 15 लाख की अंगूठी, पुलिस ने 48 घंटे में ऐसे ढूंढ निकाला

नई दिल्ली। दिवाली पर जहां लोग त्योहार मनाने में व्यस्त थी वहीं दिल्ली से सटे नोएडा की पुलिस एक महिला की हीरे की अंगूठी खोजने में लगी थी। हैरान करने वाली बात यह है कि 15 लाख रुपये की कीमत वाली उस अंगूठी को पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के अंदर ही खोज निकाला। खबर वायरल होने के बाद से लोग नोएडा पुलिस के इस तेजी की तारीफ कर रहें हैं वहीं, अंगूठी वापस पाकर महिला और उसके परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बैग में रख ली थी अंगूठी

बैग में रख ली थी अंगूठी

दरअसर, दिवाली पूजा करने के दौरान नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश फेज 2 की रहने वाली समरीती मल्होत्रा की हीरे की अंगूठी गुम हो गई। वह दिवाली कार्यक्रम में हिस्सा लेने नोएडा सेक्टर 47 गई हुईं थीं जहां उन्होंने अपनी उंगली से 15 लाख रुपये की अंगूठी उतार कर अपने पास रख ली। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उन्होंने फिर से अंगूठी पहनने के लिए निकाला तो वह गायब थी। इस बात का पता चलने के बाद उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई और वह अपनी अंगूठी की तलाश में जुट गईं। काफी देर परिवार समेत अंगूठी की तलाश करने पर उन्होंने नोएडा पुलिस की मदद ली।

पुलिस ने मेहमानों से की पूछताछ

पुलिस ने मेहमानों से की पूछताछ

मिली जानकारी के मुताबिक समरीती मल्होत्रा अपने परिवार के साथ उसी कार्यक्रम में काफी देर तक अंगूठी को खोजा लेकन उसके ना मिलने पर उन्होंने नोएडा पुलिस से मदद मांगी। नोएडा सेक्टर 49 थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अंगूठी की तलाश में जुट गई। शुरुआती जांच में पुलिस को लगा की वह चोरी हुई होगी, इसी शक के चलते पुलिस ने घर के नौकरों और मेहमानों से पूछताछ की। इससे भी कोई मदद न मिलने पर पुलिस ने उसी स्थान पर फिर से तलाशी की जहां कार्यक्रम आयोजित हुआ था।

जहां नहीं थी उम्मीद वहीं मिली अंगूठी

जहां नहीं थी उम्मीद वहीं मिली अंगूठी

15 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी के गुम हो जाने के बाद मल्होत्रा परिवार में हड़कंप मच गया। 48 घंटे तक उनके घर में किसी ने चैन की सांस नहीं ली, पुलिस के साथ उनका परिवार भी अंगूठी की तलाश में लगा हुआ था। आखिरकार पुलिस की खोजबीन में अंगूठी वहीं मिली जिस कार्यक्रम में भाग लेने समरीती पहुंची थीं। पुलिस को हीरे की अंगूठी पार्क के ही पास एक फुलवारी में पड़ी मिली। अंगूठी मिलने के बाद मल्होत्रा परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पुलिस ने भी सिर्फ 48 घंटे में केस को सॉल्व कर दिया। मल्होत्रा परिवार अब पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+