नोएडा: रेव पार्टी में जमकर परोसी गई शराब, नशे में धुत 161 लड़के और 31 लड़कियां गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस से देर रात चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी की। नोएडा के फार्म हाउस में चल रही इस पार्टी में पुलिस ने छापेमारी कर 192 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को देर रात फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी की छापेमारी की। इनमें से 161 लड़के और 31 लड़कियां गिरफ्तार की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी लड़के-लड़कियां दिल्ली के रहने वाले हैं।

 Noida: 162 Boys, 31 Girls Arrested After Police Busts Rave Party
पुलिस के मुताबिक रेव पार्टी बिना परमिशन के हो रही थी। पार्टी में जमकर शराब परोसा गया। नोएडा के एक्सप्रेस वे पर फार्म हाउस में रेव पार्टी का आयोजन किया गया है। इस पार्टी के लिए आबकारी विभाग से कोई परमिशन नहीं ली गई थी। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली पुलिस की 4 टीमें मौके पर पहुंच गई और उन्होंने वहां नशे में छु त लड़के- लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में फार्म हाउस के मालिक अमित त्यागी को भी गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यमुना पुस्ता पर एक फार्म हाउस में चल रही पार्टी में 161 लड़के और 31 लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उन लोगों ने जमकर शराब पी और कई तरह का नशा कराया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+