ललित मोदी की मदद किसी को नहीं करनी चाहिए: BJP MP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद आरके सिंह ने मंगलवार को कहा कि किसी को भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी जैसे भगोड़े व्यक्ति की मदद नहीं करनी चाहिए। बिहार में आरा से सांसद सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "ललित मोदी भगोड़ा हैं और किसी को भी उनकी मदद नहीं करनी चाहिए।

Nobody should help Lalit Modi, says BJP MP

सरकार को उनका पासपोर्ट रद्द करने के लिए मामला दायर करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "किसी के भी द्वारा उनकी मदद गलत है। उन्हें तत्काल वापस लाया जाना चाहिए, क्योंकि वह भगोड़ा हैं। उन्हें कानून का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।" उनकी यह प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इस मामले में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थन करने और ललित मोदी की मदद करने के लिए उनके खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करने के एक दिन बाद आया है।

राजे पर ललित मोदी के ब्रिटिश आव्रजन संबंधी आवेदन को वर्ष 2011 में सत्यापित करने का आरोप है। भाजपा इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बचाव में भी खुलकर आई है, जिन पर ललित मोदी को ब्रिटेन से पुर्तगाल की यात्रा में दस्तावेज संबंधी मदद देने के आरोप लगे हैं। सुषमा का हालांकि कहना है कि ऐसा उन्होंने 'मानवीय आधार' पर किया।

कांग्रेस ने इस मामले में सुषमा और वसुंधरा दोनों के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा नेता सिंह ने मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की ललित मोदी के साथ मुलाकात पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "किसी पुलिस आयुक्त का भगोड़े से मिलना सही नहीं है।" मारिया पिछले साल जुलाई में ललित मोदी से लंदन में मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+