खादी उद्योग के कैलेंडर पर मोदी की तस्वीर, केंद्रीय मंत्री बोले- गांधी की जगह कोई नहीं ले सकता
गुरुवार को कैलेंडर सामने आने के बाद इस पर सियासी गलियारे में भी पारा गर्म हो गया। यही नहीं, कैलेंडर और डायरी के कवर पर लगी तस्वीर देखकर केवीआईसी के कर्मचारी और अधिकारी भी दंग थे।
नई दिल्ली। खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के साल 2017 के कैलेंडर मे महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर विवाद जारी है। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में सिर्फ खबरें पढ़ी हैं। फिलहाल वह बिना पूरी जानकारी के कोई बयान नहीं दे सकते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, 'महात्मा गांधी हमारे लिए पूज्य हैं और कोई सवाल नहीं खड़ा होता अन्य किसी को उनका स्थान लेने का।' महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री मोदी के तस्वीर वाला कैलेंडर गुरुवार को सामने आया था।

कैंलेडर पर चरखे के साथ पीएम मोदी की तस्वीर
गुरुवार को कैलेंडर सामने आने के बाद इस पर सियासी गलियारे में भी पारा गर्म हो गया। यही नहीं, कैलेंडर और डायरी के कवर पर लगी तस्वीर देखकर केवीआईसी के कर्मचारी और अधिकारी भी दंग थे। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चरखे पर सूत कातते दिखाया गया है। पहले यहां कुछ इसी अंदाज में महात्मा गांधी की तस्वीर होती थी। दोनों तस्वीरों में हल्का सा फर्क दिखता है। गांधी जी जहां सामान्य तौर पर अपने चिरपरिचित अंदाज और वेशभूषा में चरखे के पास दिखते थे वहीं मोदी कुर्ता और सदरी पहने दिख रहे हैं। READ ALSO: इलाहाबाद में मारे गए डॉ. बंसल से यूपी BJP अध्यक्ष केशव मौर्य का कनेक्शन
KVIC के चेयरमैन बोले- कोई नई बात नहीं
एक एजेंसी के मुताबिक, केवीआईसी के कर्मचारियों ने इसके विरोध में गुरुवार को मुंबई स्थित हेडक्वार्टर में मौन विरोध प्रदर्शन किया। वे गांधी प्रतिमा के पास जमा हुआ और काफी देर तक काली पट्टियां बांधकर बैठे रहे। इस मामले में जब KVIC के चेयरमैन विकास कुमार सक्सेना से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कैलेंडर और डायरी के कवर पर बदलाव किए गए हों। उन्होंने कहा कि पिछले साल के अलावा 2013 और 2005 में भी कैलेंडर के कवर पर बदलाव किया गया था। उन्होंने कहा, 'यह जरूरी नहीं है और न ही ऐसा कोई नियम है कि गांधी जी की ही तस्वीर लगानी है। गांधी जी खादी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं और हमेशा रहेंगे।' सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी को प्रमोट करने के लिए काफी सराहनीय कदम उठाए हैं। वह भी आज के समय में खादी के ब्रांड एंबेसडर हैं।












Click it and Unblock the Notifications