इलाहाबाद में मारे गए डॉक्टर एके बंसल से यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्य का कनेक्शन
जांच में पता चला है कि अस्पताल में दोनों की पार्टनरशिप थी जिसमें केशव मौर्य की पत्नी राजकुमारी देवी के नाम से पैसा लगाया गया था। केशव मौर्य और डॉ. एके बंसल की दोस्ती के काफी चर्चे रहे हैं।
इलाहाबाद। जाने-माने सर्जन और जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल की हत्या की जांच में जुटी पुलिस उनके सियासी कनेक्शन और रंजिशों की पड़ताल में भी जुटी है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि डॉ. बंसल और यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बिजनेस पार्टनर थे। उनके संबंधों में बीते दो सालों से दरार आ गई थी। दोनों के खराब चल रहे रिश्तों के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि डॉ. बसंल और केशव मौर्य की पार्टनरशिप अस्पताल के अलावा दूसरे बिजनेस में भी थी।

रिश्तों में क्यों आ गई दरार?
जांच में पता चला है कि अस्पताल में दोनों की पार्टनरशिप थी जिसमें केशव मौर्य की पत्नी राजकुमारी देवी के नाम से पैसा लगाया गया था। केशव मौर्य और डॉ. एके बंसल की दोस्ती के काफी चर्चे रहे हैं। दोनों के नाम कई ज्वाइंट खाते भी थे और बिजनेस में भी हिस्सेदारी थी। डॉ. बंसल और केशव मौर्य के रिश्तों में क्यों दरार आई इसकी भी पड़ताल की जा रही है। READ ALSO: चैंबर में मरीज बनकर घुसे हमलावर, डॉ. बंसल को मार दी गोली
केबिन में घुसकर मारी थी गोली
बता दें कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे इलाहाबाद के नामी अस्पताल जीवन ज्योति के डायरेक्टर को दो अज्ञात बदमाशों ने उनके केबिन में घुसकर गोली मारी। घटना के वक्त वह मरीज देख रहे थे। गोली डॉ. बंसल के सिर पर लगी थी जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़े। गोली मारने के बाद बदमाश पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। डॉ. बंसल को तुरंत अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया और गोली निकालने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। READ ALSO: चुनाव आयोग से साइकिल नहीं मिलने पर ये होगा अखिलेश यादव का चुनाव चिन्ह!
चुनावी मुद्दा बन सकती है हत्या
डॉ. बंसल की हत्या यूपी चुनाव में अहम मुद्दा बन सकती है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां एक ओर जहां सरकार को घेर सकती हैं वहीं, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की बंसल से पार्टनरशिप और रिश्तों में दरार की बात सामने आने से इसमें और ट्विस्ट आ गए हैं। इलाहाबाद के लिए यह मुद्दा पूरी तरह चुनावी रंग ले सकता है।
-
Kal Ka Mausam: Noida-Delhi-UP में तूफानी बारिश? 3 दिन कहां IMD का ओलावृष्टि Alert? 24 घंटे कैसा मौसम? -
बंगाल चुनाव से ‘BJP-RSS जहरीला सांप’ तक: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का विस्फोटक इंटरव्यू, खोले कई बड़े राज -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
Bengal Election: BJP ने जारी की छठी लिस्ट,कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह पर दांव, ममता के किले में सेंध की तैयारी -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
Assam Election में जुबानी जंग तेज! खरगे के 'जहरीले सांप' और 'अनपढ़' वाले बयान पर छिड़ी सियासी रार -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी












Click it and Unblock the Notifications