लखनऊ इमामबाड़ा में शॉर्ट स्कर्ट, हाफ पैंट वालों की 'नो एंट्री'

लखनऊ के इमामबाड़ा में शॉर्ट स्कर्ट, हाफ पेंट वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मशहूर छोटे और बड़े इमामबाड़े में शॉर्ट स्कर्ट या हाफ पैंट में एंट्री नहीं मिलेगी। पूरी तरह से शरीर ढकने वाले कपड़े पहनकर ही इस ऐतिहासिल स्थल का दीदार किया जा सकेगा। लखनऊ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इमामबाड़ा में ड्रेस कोड को लेकर आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन ने इमामबाड़े में ट्राइपॉड कैमरे और वीडियो कैमरा ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

No short skirts allows in Lucknow Imambaras DM issues orders

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, संरक्षित इमारतों में छेड़खानी और अश्लीलता की शिकायतों के चलते यह कदम उठाया गया है। राजधानी में ऐतिहासिक महत्व के संरक्षित इमारतों को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन ने हुसैनाबाद ट्रस्ट और पुरातत्व विभाग के साथ बैठक की थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। आदेश को पालन कराने जिम्मेदारी ट्रस्ट की ओर से तैनात सुरक्षाकर्मियों पर होगी।

लखनऊ के भूलभुलैया (बड़ा इमामबाड़ा), छोटा इमामबाड़ा सहित हुसैनाबाद ट्रस्ट से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों में 'शालीन' कपड़ों में ही पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा। हालांकि विदेशी पर्यटक गर्मी के मौसम में छोटे कपड़े ही पहनकर आते हैं। ऐसे में उनको कैसे प्रवेश मिलेगा, इस पर प्रशासन ने जल्दी ही गाइडलाइन जारी करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+