मुंबई मेयर ने योगी सरकार पर कसा तंज, बोलीं- हमारे पास गंगा नदी नहीं जिसमें शव बहाए जा सकें

मुंबई, 10 जून। कोरोना संकट के दौर में जहां देश भर में हाहाकार मचा हुआ है वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी जोरों पर है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि मुंबई के पास शवों को बहाने के लिए कोई नदी नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही यूपी में गंगा नदी में सैकड़ों लाखें तैरती हुआ और गंगा किनारे रेत में दफन की हुई मिली थीं। मीडिया से बातचीत करते हुए किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हमने कभी भी कोरोना से मौतों को नहीं छिपाया और ना ही आंकड़ों को कम करके दिखाया है।

मुंबई मेयर ने योगी सरकार पर कसा तंज, बोलीं- हमारे पास गंगा नदी नहीं जिसमें शव बहाया जा सकें

हम मुंबई में ऐसा कभी नहीं करेंगे। हमारे पास शवों को बहाने के लिए नदियां नहीं हैं। हम परिवारों का सम्‍मान करते हैं और मृतक को बाकायदा मृत्‍यु प्रमाण पत्र देते हैं। पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में कोरोना के कारण हुई सभी मौतों का रिकॉर्ड 3 जगहों पर दर्ज किया गया है, इसलिए आंकड़े छिपाए ही नहीं जा सकते। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के दूसरे लहर के दौरान कानपुर से लेकर बिहार बॉर्डर तक गंगा नदी में शव बहते देखे गए थे। जिसके बाद देश भर में यूपी सरकार की आलोचना हुई थी। बताते चलें कि हाल के दिनों में मुंबई में कोरोना के मामले काफी कम हुए हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccination: नदी-नाले पार कर लोगों को Corona Vaccine लगा रहे health workers । वनइंडिया हिंदी

    महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जानकारी दी है कि राज्‍य में बुधवार को कोविड-19 के 10,989 नए मामले आए तथा 261 मरीजों की मौत हो गयी। पिछले 24 घंटे में 16,379 मरीज ठीक भी हुए। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,63,880 और मृतक संख्या 1,01,833 हो गयी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+