500-1000 के नोट बैन करने के बाद जारी हेल्पलाइन नंबर की पोल खुली, देखें VIDEO
सरकार ने दो हेल्पलाइन नंबर 011-23093230 (दिल्ली) और 022-22602201 (मुंबई) जारी किए हैं, लेकिन दोनों ही नंबरों पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात से 500-1000 रुपये के नोट पर पाबंदी लगाने की घोषणा की तो हर तरफ हलचल मच गई। सरकार की इस घोषणा को लेकर किसी भी तरह के सवाल होने और परेशानी होने पर समाधान के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, लेकिन इनकी पोल खुल चुकी है।

दोनों नंबर पर नहीं मिला जवाब
सरकार ने दो हेल्पलाइन नंबर 011-23093230 (दिल्ली) और 022-22602201 (मुंबई) जारी किए हैं, लेकिन दोनों ही नंबरों पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। दिल्ली का जो नंबर दिया गया है वह लगातार व्यस्त है और मुंबई के नंबर पर लगातार रिंग जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।
हेल्पलेस हो गए लोग
हेल्पलाइन नंबर को लेकर बरती गई यह लापरवाही सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाती है। तमाम सारे लोग हैं जो अपने सवालों के जवाब जानना चाहते हैं। लोग अपने पैसे का इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे, यह भी एक सवाल है। लेकिन हेल्पलाइन पर फोन करने वाले लोग हेल्पलेस हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications