दुनिया की कोई ताकत हमें कश्मीर मुद्दे को हल करने से रोक नहीं सकती: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत सरकार को कश्मीर मुद्दे का हल निकालने से नहीं रोक सकती। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए और कश्मीर में सीमापार से गोलीबारी का करारा जवाब देने की पूरी छूट दी है।

 No power in world can stop us from resolving Kashmir issue: Rajnath Singh

भाजपा के गुजरात गौरव यात्रा के दौरान सूरत में एक सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी भेजकर हमें तोड़ना चाहता है, लेकिन मैं बता दूं कि दुनिया का कोई भी देश हमें कश्मीर के मुद्दे को हल करने से रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने के लिए पूरा प्रयास किया।

उन्होंने ये सोचकर पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू कि वो हमारा पड़ोसी देश है। प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल तोड़कर पाकिस्तान भी गए, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सेना को सीमा पार से किसी भी गतिविधी का जवाब देने के लिए पूरी छूट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+