बड़ी राहत की खबर: बेंगलुरु-हावड़ा ट्रेन के आरक्षित डिब्बे से सभी यात्री सुरक्षित, ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना

ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे में शामिल बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे का कोई यात्री दुर्घटना में हताहत नहीं हुआ।

Bengaluru Howrah Train Passenger

Bengaluru Howrah Train Passenger: ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर एक राहत की खबर सामने आ रही है। अधिकारियों ने बताया है कि बेंगलुरु-हावड़ा (Bengaluru-Howrah Train) सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे का कोई यात्री दुर्घटना में हताहत नहीं हुआ है। यानी रिजर्वेशन वाली बोगी के सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं सामान्य डिब्बे में कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

दक्षिण-पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीबी), बेंगलुरु से बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आरक्षित श्रेणी के 994 यात्री और अनारक्षित श्रेणी के करीब 300 यात्री सवार हुए थे। अधिकारियों ने आगे बताया है कि विश्वेश्वरैया टर्मिनल से रवाना हुई एक्सप्रेस ट्रेन के 2 जीएस डिब्बे और ब्रेक यान बालासोर में पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने के बाद यात्रियो के बीच अफरा तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

ट्रेन शनिवार सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर रवाना (Bengaluru Howrah Super Fast Express)
अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 58 मिनट पर ट्रेन संख्या 12864 (इंजन समेत 20 डिब्बे) का अप्रभावित हिस्सा सीमित गति सीमा के साथ यात्रा के लिए उपयुक्त पाया गया और बालासोर में रैक तड़के 3 बजकर 42 मिनट पर पहुंचा। बालासोर में रैक से क्षतिग्रस्त डिब्बे को अलग करने के बाद शेष 19 डिब्बे को यात्रियों के साथ बालासोर से सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर हावड़ा के लिए रवाना किया गया।

अनारक्षित डिब्बे के यात्रियों की पहचान में देरी
अधिकारियों ने कहा कि चूंकि ये अनारक्षित डिब्बे हैं इसलिए यात्रियों की पहचान करने में थोड़ा समय लगेगा। टिकट आरक्षित करने के दौरान पंजीकरण के समय यात्रियों द्वारा दी गई जानकारी डेटाबेस में उपलब्ध होती है इसलिए आरक्षित कोच के यात्रियों के संपर्क नंबर समेत उनके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि और जानकारी मिलने पर लोगों के साथ इसे साझा किया जाएगा। बालासोर से मिली अपडेट के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन का अप्रभावित हिस्सा यात्रियों के साथ अपने गंतव्य हावड़ा के लिए रवाना हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+