जापान में मोदी को लगा झटका, परमाणु समझौते पर नहीं मिला साथ
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर है। मोदी के जापान दौरे पर दुनियाभर की नजर है। मोदी के इस दौरे से जापान में भी काफी उत्साह है, लेकिन जापान दौरे के तीसरे दिन मोदी को नागरिक परमाणु समझौता और सामरिक डील पर कोई सफलता नहीं मिली।

जापान ने भारत में व्यापक पैमाने पर निवेश करने का वादा किया है। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि इंडिया-जापान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पार्टनरशिप के तहत जापान पांच सालों में 3.5 ट्रिलियन येन भारत के पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में निवेश करेगा।
इतना ही नहीं मोदी के ड्रीम प्रॉजेक्ट बुलेट ट्रेन में भी जापान टेक्नॉलजी के साथ वित्तीय और ऑपरेशनल मदद करेगा। जापान ने भारत की स्पेस और डिफेंस से जुड़ी 6 कंपनियों के लिए भी राह खोलने का वादा किया है, लेकिन परमाणु मुद्दे पर मोदी को बड़ा झटक लगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के साथ बातचीत के बाद कहा कि असैन्य परमाणु करार पर भारत और जापान के बीच समझ बढ़ी है। हालांकि दोनों के बीच बहुअपेक्षित करार अभी हुआ नहीं है। दोनों नेताओं ने अपने अधिकारियों को बातचीत पूरी करने का निर्देश दिया ताकि रणनीतिक सहयोग मजबूत करने के लिए करार पर जल्दी दस्तखत हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications