ओडिशा में 2 दिनों से नहीं आया कोरोना का एक भी नया मामला

भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 48 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इस अवधि में जांच के लिए भेजे गए नमूनों में कोई भी सैंपल कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। फिलहाल ओडिशा में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 60 है। इनमें से 46 मामले राजधानी क्षेत्र वाले खुर्दा जिले से हैं। राज्य में आखिरी बार 14 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए थे।

No new coronavirus positive cases in Odisha in last 48 hours

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा ने अब तक 7577 नमूनों का परीक्षण किया है, जहां 7,517 नमूने निगेटिव आए हैं वहीं 16 अप्रैल तक कुल 60 पॉजिटिव मामले हैं। पिछली बार 14 अप्रैल को चार नए कोरोमा पॉजिटिव मामले सामने आए थे। विभाग ने कहा कि गुरुवार को कुल 843 नमूनों की जांच की गई, जबकि बुधवार को 1,197 नमूनों की जांच की गई थी, जिनके रिपोर्ट नेगेटिव थे।

राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों में से 19 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। राज्य में फिलहाल 40 सक्रिय मामले हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों में सामुदायिक स्तर पर तेजी से जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मोहपात्रा ने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में अधिक से अधिक जांच करेगी। बता दें कि, देश में सबसे पहले ओडिशा ने लॉकडाउन की घोषणी की थी। ओडिशा सरकार ने 22 मार्च से ही पूरे प्रदेश में लॉकडाउन घोषित कर दिया था जबकि उस दिन तक हमारे राज्य में सिर्फ एक कोरोना मरीज था।

ओडिशा सरकार ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए 1000 बेड का विशेष कोविड हॉस्पिटल बनाए था। यही नहीं ओडिशा सरकार ने 12 मार्च को एक सेल्फ रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया। जहां 4 मार्च के बाद बाहर से आने वाले लोगों को रजिस्टर करना था। अगर राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या देखी जाए तो खुर्दा में 46, भद्रक में 3, सुंदरगढ़, केंद्रपाड़ा, कालाहांडी, जाजपुर में 2-2 केस मिले हैं। राज्य में अब तक एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+