घर बैठे ऐसे करें Aadhaar से मोबाइल नंबर को वेरिफाई
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने को अनिवार्य कर दिया है। टेलिफोन ऑपरेटर्स को 6 फरवरी 2018 तक सभी मोबाइन फोन यूजर्स के नंबर को आदार से लिंक करने का आ देश दिया गया है। अब तक इसके लिए आपको टेलिफोन ऑपरेटर्स के स्टोर पर जाकर आधार नंबर को लिंक कराना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आपको अपने मोबाइल नंबर को आ धार से लिंक करवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर बैठे ही मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं।

1 जनवरी 2018 से मिलेगी सुविधा
मोबाइल फोन यूजर्स को अपने नंबर को री-वेरिफाई करने के लिए टेलिकॉम कंपनी के आउटलेट पर जाने की ज़रुरत नहीं है। आप आसानी से घर बैठे ही मोबाइल को आधार से लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए कस्टमर्स आईवीआरएस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है। आपको बता दें कि टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने फॉरेन नेशनल्स, एनआरआई, सीनियर सिटीजंस और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को आधार लिंक करवाने के लिए खास सुविधा दी है। आईवीआरएस के ज़रिए आप घर पर बैठे-बैठे ओटीपी की मदद से अप ने नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है।

ऑनलाइन सुविधा
इसके लिए एनआरआई, फॉरेन नेशनल्स, एनआरआई जो भी भारतीय टेलिकॉम कंपनियों का नंबर इस्तेमाल करते हैं और उनके पास या तो आधार नहीं हैं वो टेलिकॉम कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उन्हें अपने पासपोर्ट का नंबर देना होगा और मोबाइल नंबर को वैरिफाई करने के लिए पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ओटीपी से आधार लिंकिंग
इस सुविधा के तहत आपको कंपनी द्वारा दिए गए फोन नंबर पर कॉल करना होगा। फिर अपनी भाषा चुनकर अपना आधार नंबर देना होगा। इसके बाद टेलीकॉम कंपनी यह डिटेल यूआईडीएआई को भेजेगी। अगर आपका नंबर वेरिफाई होता है तो आपके नंबर पर एक OTP आएगा, आपको ओटीपी इंटर करना होगा। जिसके 24 घंटे बाद आपके पास टेलिकॉम कंपनी से कन्फर्मेशन का मैसेज मिल जाएगा।

देनी होगी पासपोर्ट डिटेल
डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन के मुताबिक नॉन रेजिडेंट इंडियंस और ओवरसीज इंडियंस और फॉरेन नेशनल्स को अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने के लिए या तो ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा या फिर अपने मोबाइल ऑपरेटर के रिटेल आउटलेट्स पर जाकर और अपने पासपोर्ट की डिटेल्स जमा करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications