कांग्रेस को झटका, टीआरएस ने विलय से किया इनकार

राव ने कहा कि 'हमने कांग्रेस के साथ विलय से इनकार कर दिया है, चुनाव से पहले संभावित गठबंधन पर विचार करने के लिए हमने एक कमेटी का गठन किया है। हालांकि उन्होने संभावना जताई कि हम चुनाव बाद कांग्रेस को समर्थन कर सकते हैं। राव ने आरोप लगाया कि हमने तेलंगाना निर्माण से जुड़ी कई शर्ते प्रधानमंत्री के सामने रखी लेकिन किसी पर भी विचार नहीं किया गया।
बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित हार को देखते हुए टीआरएस ने कांग्रेस से दूर रहने का ही फैसला किया है। जबकि उम्मीद की जा रही थी कि तेलंगाना के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने पर टीआरएस का कांग्रेस में विलय हो जाएगा।
तेलंगाना राज्य के गठन की घोषणा होते ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications