अफगानिस्तान में सैनिकों की तैनाती नहीं करेगा भारत- निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में विकास से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बढ़ावा देने के मामले में अपनी भूमिका निभाता रहेगा

नई दिल्ली। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद से जूझ रहे अफगानिस्तान में स्थिरता और शांति बनाए रखने की कोशिशों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अभी भारतीय सैनिकों को वहां तैनात नहीं किया जाएगा। भारत की यात्रा पर आए अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ राजधानी दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य जारी करने के मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में स्थिरता बनाये रखने, विकास परियोजनाओं में योगदान करने तथा चिकित्सा के क्षेत्र में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अभी भारतीय सैनिकों को वहां तैनात नहीं किया जाएगा।

अफगानिस्तान में सैनिकों की तैनाती पर बोलीं निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में विकास से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बढ़ावा देने के मामले में अपनी भूमिका निभाता रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया भी जायेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में भी भारत अफगानिस्तान की हर संभव मदद जारी रखेगा।

वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने कहा है कि आतंकवाद की लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ है और दोनों देश मिलकर आतंकवाद का खात्मा करेंगे। इन दोनों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर वार्ता खत्म होने के बाद दोनों रक्षा मंत्रियों के साक्षा बयान सामने आए हैं जिसमें भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमेरिका के रक्षा मंत्री के साथ हमारे पड़ोस के हालात और और क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद की गंभीरता से चर्चा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+