पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में अभी भी कोई सुधार नहीं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में अभी भी कोई सुधार नहीं हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति अभी गहरे कोमा में वेंटिलेटर के सपोर्ट पर अस्पताल में है जहां उनके फेफड़ों के संक्रमण का इलाज चल रहा है। सेना के रिसर्च और रेफरल अस्पताल में पूर्व राष्ट्रपति की सेहत के बारे में जानकारी दी।
Recommended Video

अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों का विशेषज्ञ पैनल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। हाल ही उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत हुई थी जिसके बाद से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी। प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति थे। प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की तरफ से रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी कर जानकारी दी जा रही है।
हुई थी ब्रेन सर्जरी
प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली कैंट बोर्ड में स्थित आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति के दिमाग में खून का थक्का जमने के कारण डॉक्टरों को उनकी आपात हालत में ब्रेन सर्जरी करनी पड़ी थी। इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी। उनकी कोविड जांच भी पॉजिटिव पाई गई थी। 10 अगस्त को प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट किया था कि 'एक अलग प्रक्रिया के लिए अस्पताल आया हूं। मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध करता हूं वे खुद को आइसोलेट करें और अपनी कोविड 19 जांच कराएं।'
पूर्व राष्ट्रपति को लेकर उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी एक भावनात्मक पोस्ट लिखी थी। शर्मिष्ठा ने लिखा था 'पिछले साल अगस्त में प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया था। उस लम्हे को याद करते हुए शर्मिष्ठा ने लिखा कि पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरे लिए खुशी का दिन था क्योंकि उस दिन मेरे पिता को भारत रत्न मिला। एक साल बाद 10 अगस्त को उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने आगे लिखा कि भगवान उनके लिए अच्छा करें और मुझे जिंदगी के सुख-दुख स्वीकार करने की क्षमता दें। दुआ देने के लिए सभी का शुक्रिया।'












Click it and Unblock the Notifications