TRS विधायक की धमकी, BJP का झंडा उठाया तो नहीं मिलेगा सरकारी मकान

सैदाबाद सीट से विधायक कोवा लक्ष्मी अपने क्षेत्र में आवासीय योजना के तहत मकानों का शिलान्यास करने गई थीं। योजना के तहत गरीबों को 2 बीएचके का फ्लैट दिया जाना है। इस दौरान कोवा लक्ष्मी ने वहां मौजूद लोगों को बीजेपी से दूर रहने की नसीहत दे डाली

 TRS विधायक का फरमान, बीजेपी का झंडा उठाया तो सरकारी मकान भूल जाओ

नई दिल्ली। तेलंगाना में बीजेपी और तेलंगाना राष्ट्र समिति गठबंधन की सरकार है लेकिन टीआरएस विधायक बीजेपी को निशाने पर लेने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। ताजा मामला टीआरएस विधायक कोवा लक्ष्मी से जुड़ा है। विधायक कोवा लक्ष्मी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी विधानसभा के लोगों को फरमान जारी करते हुए कहा कि अगर उनके हाथ में बीजेपी का झंडा भी नजर आया तो उन्हें सरकारी आवास नहीं मिलेगा।

दरअसल, सैदाबाद सीट से विधायक कोवा लक्ष्मी अपने क्षेत्र में आवासीय योजना के तहत मकानों का शिलान्यास करने गई थीं। योजना के तहत गरीबों को 2 बीएचके का फ्लैट दिया जाना है। इस दौरान कोवा लक्ष्मी ने वहां मौजूद लोगों को बीजेपी से दूर रहने की नसीहत दे डाली। उन्होंने सरेआम कहा कि जो बीजेपी का समर्थन करेगा, उसे मकान नहीं दिया जाएगा। कोवा लक्ष्मी ने लोगों से कहा कि अगर आप तेलंगाना राष्ट्र समिति के समर्थक नहीं हैं, तो आपको सरकार से मिलने वाली मदद नहीं मिल पाएगी।

कोवा लक्ष्मी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता कृष्णा सागर ने कहा कि टीआरएस और उसके नेता तानाशाहों की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने आवासीय योजना के तहत मिलने वाले घरों में भी गलत तरीके अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये सीएम चंद्रशेकर राव की कोई प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि राज्य की एक कल्याणकारी योजना है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी योजनाओं को राजनीतिक समर्थन के आधार पर लाभ नहीं पहुंचा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+