गिफ्ट से तौबा,अब मोदी देते शादियों में आशीर्वाद
दिल्ली(विवेक शुक्ला) आपने चंदेक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र के विवाह की दावत में देखा होगा। वे राजधानी के अशोक होटल में पहुंचे।
मोदी का वहां पर स्वागत हुआ। मोदी ने वहां पर नव-दंपत्ती को फूलों का एक बुके दिया। इससे पहले अशोक होटल में ही मुलायम सिंह यादव के पौत्र के लालू यादव के पुत्र से विवाह के अवसर पर भी उन्होंने एक बुके ही नवदंपत्ती को भेंट किया था। वे अब जिस भी विवाह समारोह में जाते हैं, वहां पर मोदी और उनके मंत्री बुके ही देते हैं।
उपहार मत लाएं
जानकारों ने बताया कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र की कुछ समय पहले अहमदाबाद और नई दिल्ली में आयोजित दावतों के लिए जो निमंत्रण भेजा गया था उसमें साफतौर पर लिखा गया था कि उपहार मत लाएं।
गिफ्ट मिलेंगे
सूत्रों ने बताया कि एक दौर में कांग्रेस के नेता तो बड़े धनी व्यापारियों-कारोबारियों को अपने यहां विवाह समारोह में बुलाते ही इसलिए थे ताकि उन्हें इस अवसर पर मंहगे गिफ्ट मिल जाएंगे।
गिफ्ट नहीं लें
जानकारों ने बताया कि मोदी ने अपनी कैबिनेट के सदस्यों को अनौपचारिक रूप से कह दिया है कि चूंकि वे सार्वजिनक जीवन में एक्टिव हैं, तो उन्हें विवाह समारोह में जाना होगा। पर वे वहां पर गिफ्ट देने या लेने से बचें।
राजधानी के सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र गंभीर ने मोदी के इस निर्देश का स्वागत करते हुए कहा कि ये बहुत ही अहम कदम है मोदी का। इससे बाकी दलों के नेताओं पर भी असर पड़ेगा। वे भी गिफ्ट संस्कृति से बचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को दहेज प्रथा के खिलाफ भी कड़ा कानून उठाना होगा।













Click it and Unblock the Notifications