Bengal में BJP सरकार बनने पर पाकिस्तान में खलबली? गृह मंत्री Mohsin Naqvi के कंधे पर ISI-LeT घुसपैठ की आशंका?

Mohsin Naqvi Dhaka Visit: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के महज 48 घंटे बाद एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया। BJP नेता और संभावित मुख्यमंत्री रेस में चल रहे सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई।

9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले एक सुरक्षा अलर्ट सामने आया है। बांग्लादेशी वरिष्ठ पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने X (पूर्व ट्विटर) पर दावा किया है कि पाकिस्तान के केंद्रीय गृह मंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी शुक्रवार 8 मई को ढाका पहुंच रहे हैं।

-mohsin-naqvi-dhaka-trip-links-isi-let

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP की ऐतिहासिक जीत के ठीक बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री का बांग्लादेश दौरा क्यों? क्या यह सामान्य कूटनीति है या बंगाल की नई सत्ता और भारत की पूर्वी सीमा सुरक्षा के लिए नया खतरा? चौधरी के अनुसार, नकवी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट BG342 से 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ढाका पहुंचेंगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे...

  • सैयद मोहसिन रजा नकवी
  • मोहम्मद अफजल
  • सुमैर अहमद सैयद
  • सलमान नसीर
  • मुहम्मद सलमान लियाकत
  • मुहम्मद साद बिन उबैद
  • राणा हुसैन ताहिर
  • आमिर मीर
  • बिलाल अफजल

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस प्रतिनिधिमंडल में ISI के कुछ सदस्य और कम से कम पांच लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े विस्फोटक विशेषज्ञ भी शामिल हो सकते हैं। ये लोग ढाका पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से जेसोर जिले के बेनापोल (भारत से सटा संवेदनशील बॉर्डर) की ओर बढ़ेंगे और गुप्त रूप से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं।

Bangladesh-Pakistan Relations: बांग्लादेश-पाकिस्तान रिश्तों में नई गर्मजोशी

यह दौरा संयोग नहीं लगता। बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार बनने के बाद पाकिस्तान से रिश्ते तेजी से मजबूत हो रहे हैं। ठीक वैसे जैसे मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान शुरू हुए थे। इसी सप्ताह बांग्लादेश ने अपने वाणिज्य, गृह और लोक प्रशासन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को पाकिस्तान भेजा था। यह बांग्लादेश की आजादी के बाद पहला ऐसा मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसका पूरा खर्च पाकिस्तान उठा रहा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच प्रशासनिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने का संकेत माना जा रहा है।

BJP की जीत और सुरक्षा का संवेदनशील समय

यह सब पश्चिम बंगाल में BJP की 206 सीटों वाली भारी जीत के महज दो दिन बाद हो रहा है। शपथ ग्रहण 9 मई को है। उसी दौरान BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे किसी बड़ी साजिश से नहीं जोड़ा, लेकिन समय का संयोग राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

भारत-बांग्लादेश सीमा (लगभग 2,200 किमी) पहले से ही घुसपैठ, तस्करी और स्लीपर सेल्स के लिए संवेदनशील रही है। LeT जैसे पाकिस्तानी आतंकी संगठन लंबे समय से बांग्लादेश को भारत में घुसपैठ का रास्ता बनाने की कोशिश करते रहे हैं।

यह मामला सिर्फ एक मंत्री का दौरा नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया की बदलती भू-राजनीति का आईना है। बंगाल में BJP की सत्ता आने के बाद अवैध घुसपैठ पर सख्ती, NRC-CAA जैसे मुद्दों और पूर्वी सीमा सुरक्षा को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है। वहीं बांग्लादेश की नई सरकार पाकिस्तान से पुराने रिश्ते फिर से गर्म कर रही है। अभी भारत, बांग्लादेश या पाकिस्तान की किसी सरकारी एजेंसी ने इन दावों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस और BSF सीमा पर निगरानी बढ़ा चुकी है।

सवाल यही है: क्या यह महज कूटनीतिक दौरा है या बंगाल की नई राजनीतिक हकीकत के बीच पूर्वी मोर्चे पर कोई नया खेल? आगे की जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया पर सबकी नजर है।

West Bengal Update: 'बंगाल को आजाद करा लें ममता' बांग्लादेश से उठ रही हिंसा की चिंगारी, कौन उठा रहा? - Video
West Bengal Update: 'बंगाल को आजाद करा लें ममता' बांग्लादेश से उठ रही हिंसा की चिंगारी, कौन उठा रहा? - Video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+