ईद का मौका और बॉर्डर पर BSF ने नहीं खिलायी पाकिस्‍तानी रेंजर्स को मिठाई, जानिए क्‍यों

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ताजा खबरों में इस बार ईद के मौके पर बॉर्डर पर बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और पाकिस्‍तानी रेंजर्स के बीच मिठाईयों का लेन-देन भी नहीं हुआ है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने पांच अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर में लागू धारा 370 को हटा कर राज्‍य को मिला विशेष दर्जा वापस ले लिया है। पाकिस्‍तान ने भारत सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से गैर-कानूनी बताते हुए इसे मानने से इनकार कर दिया है।

bsf-pakistani-rangers-sweets

रेंजर्स ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच बॉर्डर पर इस बार ईद के मौके पर मिठाईयों का लेन-देन नहीं हुआ है। बीएसएफ, रेंजर्स को मिठाई देना चाहती थी लेकिन पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने इस तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस वजह से मिठाई नहीं दी जा सकी। हालांकि बीएसएफ की ओर से इस बात की आशंका रविवार को जताई गई थी कि ताजा हालातों में इस बात की संभावना बहुत ज्‍यादा है कि पाकिस्‍तानी रेंजर्स के साथ मिठाई एक्‍सचेंज करने की परंपरा इस बार शायद टूट जाए। बीएसएफ के अमृतसर सेक्‍टर के डीआईजी जेएस ओबरॉय ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि परंपरा के तौर पर ईद के मौके पर रेंजर्स ऑफिसर्स हमें मिठाई की पेशकश करते हैं और हम भी उन्‍हें मिठाई देते हैं। इस बार हम रेंजर्स की पेशकश का इंतजार करेंगे और फिर कोई फैसला लेंगे।

कब-कब दी जाती है मिठाई

दोनों देशों की सेनाएं दिवाली, ईद के अलावा स्‍वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर मिठाईयों का आदान-प्रदान आपस में करती आ रही हैं। पाकिस्‍तान, भारत के फैसले से इस कदर गुस्‍से में है कि उसने पिछले दिनों भारत के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। शनिवार को पाकिस्‍तान ने भारत के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए होने वाला व्‍यापार भी खत्‍म कर लिया है। भारत की ओर से पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्‍तान को मिठाई नहीं दी गई थी। भारत ने वह फैसला एलओसी पर जारी युद्धविराम उल्‍लंघन के चलते लिया था। इससे पहले साल 2016 में हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद दिवाली के मौके पर भी बीएसएफ ने पा‍क रेंजर्स को मिठाई नहीं दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+