19 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 24 घंटे के अंदर कोरोना से नहीं हुई कोई मौत- स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। एक तरफ तो देश के पांच राज्यों में कोरोना वायरस की रफ्तार लोगों को डराने में लगी हुई है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ एक राहत भरी खबर ये है कि केंद्र शासित प्रदेशों और 19 राज्यों में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 1.5 लाख से नीचे है।
Recommended Video

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नहीं हुई कोई मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, चंडीगढ़, असम, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव और दादरा और नागर हवेली में कोरोना वायरस के चलते कोई मौत नहीं हुई है।
#Unite2FightCorona
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) February 24, 2021
India’s Active Caseload stands at 1,46,907 today.
In last 24 hours, 13,742 new daily cases and 14,037 recoveries have been registered.
The changes in Active cases for Top 6 States/UTs in last 24 hrs.https://t.co/uzDTLOodqB pic.twitter.com/fxwLjTwErN
24 घंटे में कोरोना के 13 हजार नए मामले
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में सक्रिय कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 1,46,907 है, जो कुल संक्रमणों का 1.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 13,742 नए मामले सामने आए, जबकि इसी अवधि के दौरान 14,037 कोरोना से ठीक भी हो गए।
महाराष्ट्र में 51 लोगों की कोरोना से चली गई जान
इसके अलावा पांच राज्यों में कोरोना से 104 मौतें हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के अंदर हैं, जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से 51 लोगों की मौत हो गई। वहीं केरल में 14, पंजाब में 10, तमिलनाडु 6 और कर्नाटक में 4 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications