BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर बोले- हम फिर से पाकिस्तान को रौंद सकते हैं
कोझीकोड। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी तरह की क्रिकेट सीरीज का सवाल ही नहीं बनता। अनुराग ठाकुर केरल के कोझीकोड में पार्टी की नेशनल काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

उन्होंने कहा, 'इस साल फिलहाल पाकिस्तान के साथ टेस्ट या वनडे मैच का कोई प्लान नहीं है। और अभी जो हालात हैं उनमें पाकिस्तान के साथ क्रिकेट का सवाल नहीं उठता।'
तो ये चाहते हैं अनुराग ठाकुर?
बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, 'हमने पाकिस्तान को तीन बार युद्ध में हराया है और वर्ल्ड कप के सभी मैचों में भी हराया है। हम अभी भी पाकिस्तान को रौंद सकते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि इसे पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दरकिनार किया जाए।'
उन्होंने कहा कि हर भारतीय चाहता है कि पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया जाए। भारत इस मामले में काफी सफल भी रहा है। पाकिस्तान की हरकतों की वजह फिलहाल कोई मैच नहीं खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications