संसद में ढ़ाई घंटा बोलने के बाद जब बैठे अमित शाह तो राजनाथ सिंह ने ऐसे दी शाबासी, Video देख यूजर बोले- भाई-भाई

मानसून सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन बुधवार (09 अगस्त) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धमाकेदार भाषण दिया। एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह ने मणिपुर हिंसा से लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

संसद में अविश्वास बहस के दूसरे दिन अमित शाह ने लोकसभा में लगभग ढाई घंटे भाषण दी। इस भाषण के बाद सोशल मीडिया पर अमित शाह ट्रेंड करने लगे। इस ट्रेंड के साथ अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसको ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है।

amit shah rajnath singh

इस वीडियो में दिख रहा है कि जब अमित शाह विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए लगातार ढाई घंटा बोलने के बाद बैठे तो राजनाथ सिंह उनको शाबासी देते नजर आए।

अमित शाह के बगल में बैठे हुए राजनाथ सिंह ने मेज थपथपाया और फिर शाह की ओर देखकर हंसे। उसके बाद राजनाथ सिंह ने एक दोस्त की तरह अमित शाह से हाथ मिलाया और उनको शाबासी दी।

इस वीडियो को शेयर कर कई यूजर ने लिखा कि 'अमित शाह और राजनाथ सिंह भाई-भाई।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''राजनाथ सिंह को भी पता है कि अमित शाह ने विपक्ष को कैसे जवाब दिया।'

अमित शाह का लोकसभा में दिया भाषण ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। #AmitShah ट्रेंड के साथ सैकड़ों यूजर ने उनके भाषण के क्लिप शेयर किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+