No-Confidence Motion: लोकसभा में गिरा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, मोदी सरकार की जीत
No-Confidence Motion Drop: विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में मोदी सरकार की जीत हुई है। लोकसभा में गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।
एनडीए के नौ सालों के शासनकाल में मोदी सरकार ने दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया, जिसमें एक बार फिर जीत हुई है।

पीएम मोदी के संबोधन के बाद लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया। जिसके बाद संसद को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।
PM के भाषण के बाद वोटिंग
पीएम मोदी के भाषण के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया गया, जिसके बाद ध्वनिमत से इंडिया गठबंधन का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।
#WATCH | No Confidence Motion defeated in the Lok Sabha through voice vote. https://t.co/hRwQT75Z6n pic.twitter.com/SfPOzCEFNO
— ANI (@ANI) August 10, 2023
इस दौरान पीएम मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में अधीर रंजन को लोकसभा से भी सस्पेंड कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव रखा था।
विफल होना ही था अविश्वास प्रस्ताव
हालांकि संख्याबल को देखते हुए विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव का विफल होना संभावित था, लेकिन विपक्ष की माने तो उन्होंने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी का मौन व्रत को तोड़ने के लिए ऐसा किया था।
9 साल में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव
आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने वोट दिया था।
इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव के नतीजे पहले से ही साफ थे, क्योंकि संख्याबल स्पष्ट रूप से एनडीए के पक्ष में थी। निचले सदन में विपक्षी दलों के 150 से कम सदस्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications