No confidence motion: संसद पहुंचे राहुल गांधी, अपने भाषण का कुछ हिस्सा हटाए जाने पर क्या बोले?
लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है, जिसको लेकर आज खुद प्रधानमंत्री सदन में बोलेंगे। उससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी संसद पहुंचे। वहां पर मीडियाकर्मियों ने उनसे उनके भाषण के कुछ हिस्से को हटाए जाने पर प्रतिक्रिया मांगी, लेकिन उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
दरअसल हाल ही में राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हुई। जिस पर वो बुधवार को संसद पहुंचे और अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की ओर से बोला। उन्होंने अपने पूरे भाषण में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अब कांग्रेस आरोप लगा रही कि संसद टीवी ने उनके भाषण के दौरान उनकी स्पीच के कुछ हिस्से काट दिए। साथ ही उसका प्रसारण भी नहीं किया।

कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी ने लोकसभा में 15 मिनट 42 सेकेंड तक बोला, लेकिन उनको सिर्फ 4 मिनट 34 सेकेंड ही कैमरे पर दिखाया गया। ज्यादातर समय कैमरा आसन की ओर केंद्रित रहा। उनके भाषण की भी कुछ बातों को सदन की कार्यवाही से हटाया गया है।
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi refuses to comment on parts of his Lok Sabha speech expunged. pic.twitter.com/gEEiNaMIBg
— ANI (@ANI) August 10, 2023
सरकार ने क्या कहा?
मामले में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर कुछ भी असंसदीय कहा जाता है तो उसे हटा दिया जाता है और ये एक पुरानी प्रथा रही है। ये कोई नई बात नहीं है।
इन शब्दों पर आपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने लोकसभा के भाषण में 13 बार हत्या शब्द का इस्तेमाल किया। इसके अलावा दो बार उन्होंने कत्ल शब्द बोला। इसके अलावा एक बार मर्डर और दो बार देशद्रोही शब्द कहा। इन सब को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है।
थरूर ने किया राहुल का बचाव
वहीं मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने राहुल के भाषण से 'भारत माता की हत्या' आदि जैसे भाव हटा दिए, जो मानहानिकारक नहीं हैं। इस वाक्य का मतलब है कि भारत के विचार को नष्ट किया जा रहा। स्मृति ईरानी ने भी बहुत कुछ आपत्तिजनक कहा, लेकिन उनके भाषण को तो नहीं हटाया गया।












Click it and Unblock the Notifications