अविश्वास प्रस्ताव: कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया थ्री लाइन का व्हिप

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने ऐसा कल सदन में लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव को ध्यान में रख कर किया है। कांग्रेस ने सभी सांसदों को मौजूद रहने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 23 मार्च को ही लोकसभा के सेकेट्री जनरल को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के खिलाफ 27 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। कांग्रेस तीसरी पार्टी है जिसने केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी ने भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। हालांकि लोकसभा की कार्रवाई बाधित होने के वजह से दोनों ही पार्टियां अविश्वास प्रस्ताव सदन में नहीं ला सकी हैं।

कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया थ्री लाइन का व्हिप

गौरतलब है कि सोमवार को सीपीएम ने लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम ने लोकसभा में बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 27 मार्च की कार्यवाही में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।

सोमवार को सीपीएम सांसद पी. करुणाकरन की ओर से लोकसभा के सेकेट्री जनरल को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का प्रस्ताव भेजा है। लोकसभा की कार्यवाही के संचालन की प्रक्रिया नियम 198 बी के तहत भेजे गए नोटिस में सेकेट्री जनरल से अविश्वास प्रस्ताव को सदन की 27 मार्च की संशोधित कार्यसूची में शामिल करने मांग की है। सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने भी लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 27 मार्च की कार्यवाही में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+