पंचकुला में भी सार्वजनिक स्थल पर छठ पूजा करने पर लगाया गया बैन
पंचकुला में भी सार्वजनिक स्थल पर छठ पूजा करने पर लगाया गया बैन
नई दिल्ली। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल राज्य में प्रमुख रुप से मनाए जाने वाला महापर्व छठ (Chhath 2020) की बुधवार (18 नवंबर) से महापर्व छठ आरंभ हो रहा है। 18 नवंबर नहाय खाय से महापर्व छठ पूजा का आरंभ होगा जो कि 21 नवंबर को पारण के साथ संपन्न होगा। इस पर्व का हिंदू धर्म में बहुत विशेष महत्व है इस त्योहार को लेकर लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में विशेष रुप से मनाए जाने वाले इस छठ पर्व पर भगवान सूर्य, छठी मईया की पूजा की जाती है। छठ पूजा पर दिल्ली समेत कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर बैन लगा दिया है। मंगलवार को हरियाणा के पंचकुला में COVID19 के कारण सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी गई है। सार्वजनिक स्थान पर पूजा करने पर पूर्ण रुप से बैन लगा दिया है।

बिहार, झारखंड और यूपी के अलावा देश के अन्य राज्यों और विदेशों में इन प्रदेशों के रहने वाले लोग ये दिवाली के छह दिन बाद छठ मनाते हैं। यहीं वजह है कि अब छठ सिर्फ कुछ राज्य तक ही सीमित नहीं रह गया है। छठ को महापर्व इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये पूरे 4 दिन मनाया जाता है और छठ का पूजा नदी, तालाब या पोखर किनारे घाट सजाकर ही मनाया जाता है परंतु इस बार कोरोना महामारी के चलते देश की राजधानी दिल्ली के अलावा झारखंड, बंगाल, ओडिसा राज्य हैं जहां छठ पर्व पर सार्वजनिक स्थान पर जाकर पूजा करने पर बैन लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications