Fuel Rates: 13वें दिन भी नहीं बढ़े तेल के दाम लेकिन इन शहरों में पेट्रोल बिक रहा 100 रु के पार

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। कोरोना संकट से जूझ रहे आम आदमी को तेल कंपनियों ने आज 13वें दिन भी राहत दी है। बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।गौरतलब है कि 15 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी, इसके बाद से तेलों के दाम स्थिर हैं, हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेलों के दाम घट-बढ़ रहे हैं। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

इन शहरों में पेट्रोल बिक रहा 100 रु के पार

इन शहरों में पेट्रोल बिक रहा 100 रु के पार

हालांकि तेलकंपनियों ने तो दाम नहीं बढ़ाए हैं लेकिन देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रु के पार ही चल रही है। राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल के दाम 100.89 रुपये प्रति ली है तो वहीं एमपी के अनूपपुर, रीवा और छींदवाड़ा में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 100.79 रु, 100.46 रु और 100.11 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 96.83 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 90.62 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 92.43 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 93.43 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 96.77 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 92.74 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 88.72 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 80.73 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 87.81 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 83.61 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 85.75 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 85.60 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 89.20 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 85.97 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 81.13 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+