भारत में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट B.1.1.529 को कोई केस नहीं- आधिकारिक सूत्र
भारत में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट B.1.1.529 को कोई केस नहीं- आधिकारिक सूत्र
नई दिल्ली, 26 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका में पाए नए कोविड-19 वेरिएंट B.1.1.529 को लेकर दुनियाभर में खतरा बना हुआ है। इसको लेकर भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट किया है। इसी बीच शुक्रवार (26 नवंबर) को आधिकारिक सूत्र के हवाले से खबर आई है कि भारत में अब तक कोविड-19 वैरिएंट B.1.1.529 का कोई मामला सामने नहीं आया है। यानी दक्षिण अफ्रीका में जिस कोविड वेरिएंट से हड़कंप मचा है, उसका एक भी केश भारत में नहीं पाया गया है। फिलहाल भारत को इस वेरिएंट से खतरा नहीं है।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में मिले इस नए कोविड-19 वैरिएंट की वजह से वहां कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नए कोविड-19 वैरिएंट पर चर्चा के लिए एक विशेष बैठक बुलाई है।
डब्ल्यूएचओ के कोविड 19 पर तकनीकी प्रमुख डॉ मारिया वान ने कहा, "हम इसके बारे में अभी तक बहुत कुछ नहीं जानते हैं। हम जो जानते हैं वह यह है कि इस वैरिएंट से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो सकते हैं। और चिंता यह है कि जब आपके पास इतने सारे म्यूटेंट होते हैं, तो यह वायरस के व्यवहार पर प्रभाव डाल सकता है।''
इस नए कोविड-19 वेरिएंट B.1.1.529 को देखते हुए भारतीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने वाले सभी विदेशी यात्रियों का गंभीरता पूर्वक कोरोना जांच किया जाए। किसी को भी क्वाराटाइन किए बिना बाहर जाने की इजाजत ना दें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 10,549 नए कोरोनो वायरस संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं। वहीं 488 लोगों की बीते एक दिनों में कोरोना से मौत हुई है, जिसके बाद भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,67,468 हो गई है। भारत में एक्टिव केसों की संख्या 1,10,133 है।












Click it and Unblock the Notifications