कारों पर बढ़ा सेस, लग्जरी कारों पर 5% और SUV पर 7% बढ़ा सेस
नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कारों पर सेस में बढ़ोतरी कर दी गई है। जीएसटी काउंसिल ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। मिड सेग्मेंट में कारों पर सेस को बढ़ाया गया है। लग्जरी कारों पर सेस को 5 फीसदी और एसयूवी पर 7 फीसदी सेस में बढ़ोतरी की गई है।

हालांकि छोटी कारों पर सेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि छोटी कारों और 13 सीटर वाहनों पर सेस में बदलाव नहीं किया गया है। जबकि एसयूवी पर सेस को 7 प्रतिशत बढ़ाया गया है। बैठक के बाद रबर बैंड पर जीएसटी घटाकर 12 प्रतिशत किया गया है। बिना ब्रांड वाले फूड प्रोडक्ट्स पर जीएसटी नहीं लगाई जाएगी।
वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी के बाद जुलाई में रजिस्ट्रेशन में तेजी आई है। सरकार को जुलाई में जीएसटी से 95000 करोड़ रेवेन्यू हासिल हुआ है। जीएसटी लागू होने के बाद 70 प्रतिशत रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स ने रिटर्न फाइल की है। जेली ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने फैसला किया है कि मंत्रियों की एक समिति बनाई जाएगी जो जीएसटी नेटवर्क से संपर्क में रहेगी, जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बदलाव आराम से हो रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में जीएसटी नेटवर्क के काम की समीक्षा की है जो 2-3 मौके पर ओवरलोडेड हो गया था। इसका समाधान कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications