जानिए सीनियर सिटीजंस के लिए रेलवे का नया नियम
1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2017 तक सीनियर सिटीजन कैटेगिरी में रेलवे टिकट पर रियायत पाने के लिए आधार कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अब सीनियर सिटीजन को दिए जाने वाले रियायती टिकटों को आधार कार्ड से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है, जिसके लिए अब आधार कार्ड टिकट के लिए जरूरी हो जाएगा ।
जानिए खास बातें
- 1 जनवरी 2017 से आधार कार्ड का वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा।
- 1 अप्रैल 2017 से सीनियर सिटीजन अगर अपने टिकट में रियायत चाहते हैं तो उन्हें आधार कार्ड के बारे में जानकारी देनी होगी।
- 1 अप्रैल 2017 से सीनियर सिटीजन के लिए रियायती टिकटों पर सफर करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो जाएगा।
- लेकिन जो सीनियर सिटीजन जो अपने टिकट में रियायत नहीं लेना चाहते हैं उनके लिए आधार कार्ड ऑप्शनल रहेगा।
- सीनियर सिटीजन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता सिर्फ और सिर्फ रिजर्वेशन के लिए होगी।
- बाकी सीनियर सिटीजन के टिकट बुकिंग के लिए जो नियम पुराने हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं हुुआ है।













Click it and Unblock the Notifications