Nivar Cyclone: PM नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपये
Nivar Cyclone Live चक्रवाती तूफान 'निवार' तमिलनाडु के तट से टकरा गया, इसे लेकर सरकार और एनडीआरएफ की टीमें सतर्क रहीं, तटीय इलाकों में बिना किसी कारण लोगों से घर से बाहर निकलने से मना किया गया था और इस वक्त तमिलनाडु और पुडुचेरी में फिलहाल बारिश रूकी हुई है लेकिन इस तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए हैं, निवार के तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरने पर राहत के लिए भारतीय नौसेना के जहाज, विमान, हेलीकॉप्टर, गोताखोर और आपदा राहत दल अभी भी डटे हुए हैं, हालांकि 'निवार' पहले से कमजोर हो गया है।
Recommended Video
Cyclone Nivar: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला निवार, Chennai में Heavy Rain | वनइंडिया हिंदी
(बर्फबारी की दिलकश तस्वीरों को देखने के लिए करें क्लिक)

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे के पेज को रीफ्रेश करते रहिए...
LIVE Feed
पुडुचेरी के सीएम वी.नारायणसामी ने जलभराव क्षेत्रों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि CycloneNivar के कारण 24 घंटे भारी बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हुआ है।
पुडुचेरी के सीएम वी.नारायणसामी ने जलभराव क्षेत्रों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि CycloneNivar के कारण 24 घंटे भारी बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हुआ है।
तमिलनाडु में चक्रवात के टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है,नेल्लोर और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर बहुत तेज़ आंधी आने की आशंका है कहा जा रहा है कि इस दौरान 65 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की गति से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश के भी आसार हैं। निवार के तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरने पर राहत के लिए भारतीय नौसेना के जहाज, विमान, हेलीकॉप्टर, गोताखोर और आपदा राहत दल तैयार हैं।
चेन्नई समेत कई हिस्सों में तूफान से पहले तेज बारिश हो रही है वहीं चेन्नई एयरपोर्ट की सेवाएं गुरूवार सुबह सात बजे तक के लिए कैंसल कर दी गई हैं। दक्षिण रेलवे की कई ट्रेनें भी रद्द हो गई हैं। बताते हैं कि तमिलनाडु से एक लाख और पुदुचेरी से एक हजार लोगों को निकाला गया है वहीं NDFR अलर्ट मोड में है और तट के पास बसे बड़ी संख्या में लोगों को राहत कैंप में भेजा गया है।
एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान के मुताबिक निवार चक्रवात 26 नंवबर को सुबह 2 बजे के आस-पास टकराएगा, करीब 1 लाख लोगों को तमिलनाडु से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और करीब 1000 लोगों को पुडुचेरी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। IMD ने कहा कि बहुत ही भयंकर चक्रवाती तूफान निवार अब पुड्डुचेरी से लगभग 85 किमी पूर्व में, कुड्डलोर के दक्षिण-पूर्व में 80 किमी दूर स्थित है। मध्यरात्रि 25 नवंबर की मध्यरात्रि के दौरान कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत संभावित क्रॉस हो सकता है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications