तो नीतीश ने केजरी को दिए नकारा पुलिस अफसर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार से जो पुलिस अफसर दिल्ली आए हैं करप्शन पर काबू पाने के लिए उनमें से ज्यादातर ने कभी करप्सन संबंधी मामलों को देखा ही नहीं। यानी उन्हें करप्शन से संबंधी मामलों की पड़ताल करने की समझ ही नहीं हैं। उधर बिहार पुलिस के महानिदेशक पी.के. ठाकुर के एक बयान से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जरूर परेशान होंगे।
बिहार में करेंगे काम
ठाकुर ने कहा कि हम अपने सर्वेक्षेष्ठ पुलिस अफसर दिल्ली को नहीं दे सकते। उन्हें बिहार में काम करना है । उनकी प्राथमिकता बिहार है। तो माना जाए कि उन्होंने दिल्ली को नकारा अफसर भेजे। जानकारी के मुताबिक, बिहार से जो छह पुलिस के अफसर दिल्ली भेजे जा रहे हैं, उनमें से चार को करप्शन संबंधी केस किस तरह से देखे जा सकते है उसकी कोई समझ नहीं है।
केजरीवाल का आग्रह
दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि वे उन्हें कुछ उन अफसरों को दे दें जो करप्शन को काबू करने में उनकी सरकार का साथ दे सकते हो।
नीतीश मिले थे केजरी से
कुछ समय पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली सचिवालय जाकर केजरीवाल से मुलाकात भी की थी। सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल बिहार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी करप्शन के मामलों को देखने वाले कुछ पुलिस अफसरों को उनके पास डिपुटेशन पर देने का आग्र कर सकते हैं।
हतोत्साहित होंगे
सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल का बिहार से अफसरों को मंगाने से दिल्ली के अफसरों पर बेहद खराब असर होगा। वे हतोत्साहित हैं। उन्हें लगेगा कि मानो वे कुछ जानते ही नहीं।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तो यहां तक कहा कि क्या केजरीवाल सिर्फ बिहार के 6-7 अफसरों के सहारे करप्शन पर लगाम लगा सकते हैं। उन्हें दिल्ली सरकार के विभिन्न महकमों से जुड़े अफसरों से मदद लेनी ही होगी।













Click it and Unblock the Notifications