नीतीश व राबड़ी ने मंडेला के निधन पर दुख प्रकट किया

Nitish mourns Nelson Mandela's demise
पटना। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के नायक और नोबल पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक सच्चे गांधीवादी नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन अन्याय एवं असमानता के विरुद्ध संघर्ष में बिताया। वे सहिष्णुता एवं भाषा के सच्चे प्रतीक थे और उनके निधन से पूरे विश्व को अपूरणीय क्षति हुई है।

नीतीश ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लिए किए गए संघर्ष से उन्हें पूरी दुनिया में सम्मान तथा अपनी मानवता एवं विनम्रता से सबको प्यार मिला। वे साहसिक एवं अच्छे इंसान थे। आने वाली पीढ़ी उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेती रहेगी।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी मंडेला के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मंडेला जीवनर्पयत सामाजिक अन्याय, भेदभाव, रंगभेद के खिलाफ लड़ते रहे। महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने की ऐसी मिसाल अब दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन से विश्व को बड़ी क्षति हुई है।

मंडेला का निधन गुरुवार की देर रात जोहान्सवर्ग में को हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+