नीतीश ने नोटबंदी में बैकर्स की भूमिका पर उठाए सवाल, बैंकर्स ने फेसबुक पर लिया 'बदला'

नई दिल्ली। हाल ही में नोटबंदी को लेकर सवाल उठाने और बैंकर्स के इसे ठीक से लागू ना करने की बात कहने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फेसबुक रेटिंग में भारी गिरावट आई है। नीतीश कुमार मोदी सरकार के चार साल पूरा करने पर पटना में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 64वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि बैंकों की भूमिका के कारण नोटबंदी का लाभ जितना लोगों को मिलना चाहिए था। इसके बाद दो दिन में उनकी रेंटिंग 4.8 से 1 हो गई है।

नीतीश ने कहा थी बैंकिंग में रिफॉर्म की बात

नीतीश ने कहा थी बैंकिंग में रिफॉर्म की बात

नीतीश कुमार ने बैंकर्स से कहा था कि बैंक छोटे लोगों से कर्ज तो वसूल लेते हैं लेकिन उन ताकतवर लोगों का क्या जो लोन लेकर गायब हो जाते हैं। यह आश्चर्यजनक है कि उच्च अधिकारी भी इससे बेखबर रहते हैं। बैंकिंग सिस्टम में रिफॉर्म की जरूरत है। मैं आलोचना नहीं कर रहा पर मैं चिंतित हूं क्योंकि इससे सीधे तौर पर जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा था कि बैंकों को चीजों का ज्यादा ध्यान रखना होगा।

4.8 से 1 पर आई रेटिंग

4.8 से 1 पर आई रेटिंग

नीतीश के बयान के बाद नीतीश कुमार के फेसबुक पेज की रेटिंग 4.8 से घटकर 1 हो गई है। बताया गया है कि बैंकों में काम करने वाले लोगों ने नीतीश कुमार के ऑफिशियल फेसबुक पेज की रेटिंग घटाया है। पिछले दो दिन में 16 हजार लोगों ने नीतीश कुमार के फेसबुक पेज को 1 रेटिंग दी है।

बैंकर्स में गुस्सा!

बैंकर्स में गुस्सा!

नीतीश कुमार के पेज को कम रेटिंग करने वाले यूजर्स इसको लेकर कमेंट भी कर रहे हैं और इनमें ज्यादाकर बैंकों में काम करने वाले लोग हैं। इसे सोशल मीडिया पर बैंक और बैंकर्स में नीतीश कुमार के बयान को लेकर गुस्से की तरह से देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+