नीतीश कुमार सोमवार को ले सकते हैं CM पद की शपथ: सूत्र

पटना। बिहार विधानसभा रिजल्ट आने के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार जदयू के नवनिर्वाचित विधायकों से मिले। नीतीश कुमार अगले सप्ताह चौथे कार्यकाल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार ने यह कहते हुए सबको चौंका दिया कि, एनडीए का सीएम दिवाली या छठ के बाद शपथ ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश कुमार सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Recommended Video

      Bihar Election के बाद Nitish Kumar ने Chief Minister पद को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
      Nitish Kumar may take oath as Bihar CM on Monday for a fourth successive term

      नीतीश के एक करीब सहयोगी ने कहा कि वे अगले सप्ताह चौथे कार्यकाल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन तिथि को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह सोमवार को शपथ लेंगे। उसी दिन 'भैया दूज' त्योहार मनाया जाएगा, जिसे शुभ दिन माना जाता है। राजभवन के सूत्रों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह कब होगा, इसके बारे में उन्हें कोई संवाद नहीं मिला है।

      इससे पहले गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, मैंने मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया है। इस पर फैसला एनडीए में शामिल पार्टियां करेंगी कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से कोई दवाब नहीं है, मुख्यमंत्री पद के लिए एनडीए की बैठक में फैसला होगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि एनडीए के चारों घटक (जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी) दलों की कल औपचारिक बैठक होगी। इस बैठक में सभी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

      उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से कोई दवाब नहीं है, सीएम पद के लिए एनडीए की बैठक में फैसला होगा। जनता ने एनडीए को बहुमत दिया है और हम सरकार बनाएंगे। चारों घटक दल की औपचारिक बैठक शुक्रवार होगी उसके बाद निर्णय होगा। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। NDA में शामिल बीजेपी 74 सीटें, जेडीयू 43, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+