Manipur: JDU अध्यक्ष ने किया BJP सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान, पार्टी ने उन्हें ही पद से हटाया

JDU Manipur: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को उनके पद से हटा दिया है। यह कदम उनके द्वारा मणिपुर के राज्यपाल को लिखे गए पत्र के बाद उठाया गया, जिसमें उन्होंने मणिपुर में बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया था।

जेडीयू ने वीरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के पीछे अनुशासनहीनता का हवाला दिया है। पार्टी ने बयान में कहा, "जनता दल यूनाइटेड ने मणिपुर प्रदेश के अपने पार्टी अध्यक्ष, जिसने यह पत्र लिखा था, वीरेंद्र सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में पद से हटा दिया है।"

JDU-BJP

बीजेपी को समर्थन जारी रखने की घोषणा

जेडीयू ने साफ किया कि वह मणिपुर में बीजेपी सरकार को समर्थन जारी रखेगी। जेडीयू ने अपने स्टैंड को स्पष्ट करते हुए कहा, "मणिपुर के साथ-साथ बिहार और केंद्र में भी जनता दल यूनाइटेड पूरी मजबूती के साथ बीजेपी के साथ खड़ी है।"
ये भी पढ़ें: Sharvesh Kashyap को मिली JDU दिल्ली सवर्ण प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बिहार के इस जिले के हैं मूल निवासी

'हम साथ-साथ हैं'

जेडी(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद कहते हैं, "यह भ्रामक और निराधार है। पार्टी ने इसका संज्ञान लिया है और पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। हमने एनडीए का समर्थन किया है और मणिपुर में एनडीए सरकार को हमारा समर्थन भविष्य में भी जारी रहेगा। मणिपुर इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ कोई संवाद नहीं किया, उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने (मणिपुर जेडीयू प्रमुख) खुद ही पत्र लिखा था। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया है... हम एनडीए के साथ हैं और राज्य इकाई मणिपुर के लोगों की सेवा करती रहेगी और राज्य के विकास में योगदान देगी।"

राज्यपाल को लिखा गया था पत्र

वीरेंद्र सिंह ने जेडीयू की ओर से मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को पत्र लिखकर बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की थी। इस पत्र में उन्होंने बताया था कि 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने छह सीटें जीती थीं, लेकिन बाद में पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। वीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में लिखा, "इन विधायकों के खिलाफ दसवीं अनुसूची के तहत मामला स्पीकर ट्रिब्यूनल में लंबित है।"

INDIA गठबंधन का दिया गया था हवाला

पत्र में जेडीयू के INDIA ब्लॉक के साथ गठबंधन का जिक्र करते हुए समर्थन वापसी की पुष्टि की गई थी। पत्र में बताया गया,"मणिपुर में जेडीयू के एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर विधानसभा के हालिया सत्र में विपक्ष के साथ बैठे।"

JDU के फैसले के बाद स्थिति साफ

JDU के इस फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी मणिपुर में BJP सरकार को समर्थन देना जारी रखेगी। वीरेंद्र सिंह को हटाए जाने से पार्टी ने यह संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस पर मणिपुर सीएम ने किया पलटवार, बोले -मणिपुर में उथल-पुथल कांग्रेस के पिछले कार्यों का परिणाम है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+