जब पीएम से पहले प्लेन से उतरकर स्वागत के लिए खड़े हुए गडकरी

प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक ही विमान से पहुंचे उदयपुर नितिन गडकरी, स्वागत के लिए पहले प्लेन से उतरकर खड़े हो गए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट के विस्तार की तैयारियां तकरीबन पूरी कर चुके हैं। कल यानि तीन सितंबर रविवार को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया जाएगा। इस बाबत पहले ही राष्ट्रपति भवन को जानकारी दी जा चुकी है। कैबिनेट विस्तार में कई ऐसे नामों की चर्चा जोरों पर है जिन्हें रेल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय जैसे अहम विभागों का जिम्मा मिल सकता है।

गडकरी को मिल सकता है अहम मंत्रालय का जिम्मा

गडकरी को मिल सकता है अहम मंत्रालय का जिम्मा


कयास लगाए जा रहे हैं कि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को रेल मंत्रालय का जिम्मा दिया जा सकता है। जिस तरह से हाल के दिनों मे बड़े रेल हादसे हुए हैं और खुद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इन रेल हादसों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है उसके बाद माना जा रहा है कि सुरेश प्रभु का जाना तय है। ऐसे में नितिन गडकरी रेल मंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। इस बात की पुष्टि इससे और अधिक होती है कि गडकरी को कोई अहम मंत्रालय मिलने वाला है जब पीएम मोदी नितिन गडकरी के साथ राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को कई सड़क मार्गों के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान गडकरी ने प्रधानमंत्री से पहले प्लेन से उतरे और उनका स्वागत करने के लिए बाहर खड़े हो गए।

 पीएम के स्वागत के लिए खड़े मिले एयरपोर्ट पर

पीएम के स्वागत के लिए खड़े मिले एयरपोर्ट पर


प्रधानमंत्री मोदी इन तमाम प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही पीएम का प्लेन उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचा तो गडकरी प्लेन से पहले नीचे उतरे और राज्य सरकार के तमाम अधिकारियों के साथ पीएम के स्वागत के लिए खड़े हो गए। दरअसल गडकरी इस कार्यक्रम के मुख्य होस्ट थे और इसी के चलते वह पीएम से पहले प्लेन से नीचे उतरे और मुख्य अतिथि पीएम मोदी का स्वागत किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इस मौके पर 15 हजार करोड़ रुपए से बने कई मार्गों व हाईवे का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें सबसे अहम चंबल घाटी का हैंगिंग ब्रिज भी शामिल है।

 अहम प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

अहम प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

हैंगिंग ब्रिज तीसरा सबसे लंबा ब्रिज है, इसे 9 देशों के इंजीनियर ने मिलकर बनाया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने 556 किलोमीटर के नेशनल हाईवे के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस रोड प्रोजेक्ट में कुल 11 जिले शामिल हैं जोकि कोटा, राजसामंड, उदयपुर, भीलवाड़ा, राली, नगौर, बाड़मेर, सिकर, चुरु, जोधपुर और जैसलमेर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+