विपक्ष की एकजुटता के बीच शरद पवार से मिले नितिन गडकरी, बड़े सियासी उलटफेर के आसार

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से पुणे में मुलाकात की। दोनों नेताओं की ये मुलाकात करीब 20 मिनट चली। इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों की चर्चा के लिए मीटिंग की गई है। वहीं, दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। 20 मिनट की इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये मुलाकात साल 2019 के चुनाव को लेकर तो नहीं है।

पुणे में हुई दोनों नेताओं की मीटिंग

पुणे में हुई दोनों नेताओं की मीटिंग

इन दोनों नेताओं की मीटिंग पुणे के एक पांच सितारा होटल में हुई। इस मीटिंग के बारे में किसी भी पार्टी के किसी ओर नेता को जानकारी नहीं थी। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नागपुर की जमीन पर ब्रॉडगेज मेट्रो बनाने और पुणे से पंढरपुर पालखी मार्ग के रुके हुए कार्य को लेकर चर्चा हुई है। कहा जा रहा है कि पवार ने पुरंदर में बनने वाले हवाई अड्डे का रास्ता सासवड सहित नज़दीकी रेलवे स्टेशन से जोड़ने का मशविरा दिया।

 मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं

मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं

इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि महाराष्ट में अपनी सहयोगी शिवसेना के साथ बिगड़ते रिश्तों के बीच ये मुलाकात काफी कुछ इशारा कर रही है। राजनीतिक के जानकार लोगों का कहना है कि अगर महाराष्ट्र में शिवसेना गठबंधन खत्म करती है तो फिर एनसीपी के साथ गठबंधन करके सरकार को बचाया जा सकता है।

शिवसेना-भाजपा के रिश्तों में खटास आई है

शिवसेना-भाजपा के रिश्तों में खटास आई है

दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद राजनीतिक गठबंधन की बात पर भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि अगर कुछ भी गुप्त करना होता है ये मुलाकात दिल्ली में की जाती ना कि पुणे में। इस मुलाकात के सियासी मायने चाहे कुछ भी हो लेकिन शिवसेना के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर खींच गई होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+