नितिन गडकरी की पाक को खुली चेतावनी, आतंकवाद को नहीं छोड़ा तो रोक देंगे नदियों का पानी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर से पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर दो टूक चेतावनी दी है। नितिन गडकरी ने बुधवार को पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिसस्तान आतंकवाद का समर्थन जारी रखता है तो भारत नदियों का पानी रोकने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पहले ही भारत से पाकिस्तान जाने वाली नदियों के पानी को रोकने की योनजा बना रहा है, ऐसे में अगर पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करना जारी रखता है तो हम पाकिस्तान में भारत की नदियों का पानी जाने देने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेंगे।

nitin gadkari

गडकरी ने यह बयान अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरदीप पुरी के लिए चुनावी प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दिया। गडकरी ने कहा कि सरकार पंजाब, हरियाणमा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छह डैम बनाने की योजना बना रही है। ऐसा करने के बाद पानी की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 से जल संधि है, जिसका आधार दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण स्थिति है। लेकिन अगर पाकिस्तान का मौजूदा आतंकवाद का चेहरा नहीं बदलता है तो ऐसी परिस्थिति में भारत पाकिस्तान में जाने वाले पानी को रोकने में बहुत अधिक विचार नहीं करेगा।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

नितिन गडकरी ने कहा कि इन नदियों का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा को दिया जाएगा, जहां खेती के लिए पानी की समस्या का समाधान होगा। भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में इतना काम किया है जोकि पिछले पांच दशक में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार डबल डेकर बस सेवा छह शहरों में शुरू करने की योजना बना रही थी, यह बस सेवा अमृतसर सहित छह शहरों में शुरू होगी। यही नहीं उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे बनाने की भी योजना बना रही है जोकि अमृतसर से दिल्ली के बीच के सफर में लगने वाले समय को चार घंटे तक कम कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+