पहले पीएम के पेट से पीएम जन्म लेता था, लेकिन हमने इसे बदल दिया- गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश की बढ़ती आबादी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम अमीर देश हैं लेकिन गरीब आबादी के साथ। उन्होंने कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश पर राज किया उन्होंने अपने परिवार को फायदा पहुंचाया। पीएम के पेट से पीएम पैदा हुए। सीएम के पेट से सीएम पैदा हुए। इन तमाम दलों के लिए लोकतंत्र मायने नहीं रखता, लेकिन हमने इस व्यवस्था को बदल दिया है।

nitin gadkari

गडकरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार विशेष की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा का भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है जो जाति, धर्म और भाषा के आधार पर राजनीति करती है। अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे सबसे बड़े नेता था, लेकिन भाजपा कभी भी उनके नाम से नहीं पहचानी गई और ना ही लाल कृष्ण आडवाणी जी के नाम से। गडकरी ने कहा कि मैं और राजनाथ सिंह जी भी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन पार्टी कभी भी हमारे नाम से नहीं पहचानी गई।

नितिन गडकरी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी पार्टी के शीर्ष नेता हैं, हमारी पार्टी के भीतर नेतृत्व हमेशा से ही बदलता रहा है, हमारी पार्टी कभी भी एक व्यक्ति विशेष पर नहीं चली है, यह हमेशा बदलती रही है। भाजपा विचारधारा और सिद्धातों पर चलने वाली पार्टी है। गडकरी ने यह बयान हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदियों को जोड़ने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें- PM Modi In Japan: शिंजो से हुई मुलाकात, डिफेंस और सिक्योरिटी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+