पाकिस्तान का पानी रोकने के फैसले पर बोले गडकरी- मैंने खाका बनाने को कहा, अंतिम फैसला पीएम करेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को पानी न दिए जाने का फैसला उनका अकेले का नहीं है। इस मामले पर अंतिम फैसला पीएम मोदी लेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने विभाग को इसका खाका तैयार करने को कहा है। बता दें कि गुरुवार को नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा था कि भारत तीन नदियों के अपने हिस्से का पानी रोकेगा।

नितिन गडकरी ने कहा, अपने विभाग से कहा है कि पाकिस्तान को जो अपने हिस्से का पानी जा रहा है, उसे कहां-कहां रोक सकते हैं, उसका टेक्नीकल डिजायन बनाकर दें। गडकरी ने कहा कि अगर पाकिस्तान इसी तरह से बर्ताव करेगा और आतंकवाद का समर्थन करेगा तो उनके साथ मानवता का व्यवहार करने का क्या मतलब है।
पुलवामा में हुए हमले के बाद लगातार भारत से पाक जाने वाली नदियों के पानी को लेकर सवाल उठ रहे थे। गडकरी ने बताया कि रावी नदी पर शाहपुर-कांजी में बांधा बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। वहीं यूजेएच प्रोजेक्ट भी पानी को रोक कर इसे दूसरी ओर मोडेगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किया गया है।
नीता प्रसाद, एडीजी (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण) ने नितिन गडकरी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नितिन गडकरी ने इस ओर कदम उठाया, वो पहले से ही इस पर बात करते रहे हैं। बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से हर तरह के संबंध खत्म करने की मांग उठ रही है। भारत ने अभी कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीना है।












Click it and Unblock the Notifications