यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

नई दिल्ली। यातायात सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों पर नई सरकार की पैनी नज़र है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने को कहा कि यात्रियों की सुरक्षा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा के संबंध में अधिसूचना लगभग तैयार है और वे जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर फिर से दौड़ते दिखाई देंगे।

nitin gadkari bjp

गडकरी ने नई सरकार के 100 दिन पूरा होने के मौके पर अपने मंत्रालय की उपलब्धियों का ब्यौरा देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ई-रिक्शे पर नया प्रस्ताव प्रिपेयर कर लिया गया है।

दिल्ली की सड़कों पर ई-रिक्शे के लिए सरकार दस दिन में नई अधिसूचना जारी कर देगी। गडकरी ने संवाददाता सम्मेलन में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों पर उन्होंने कहा कि सरकार जल शोधन योजनाओं पर कार्य कर रही है।

पढ़ें- भाजपा को लगा 'शौक'
गडकरी ने आगे कहा कि पेयजल के क्षेत्र काम की दक्षता बढ़ाने के लिए निगरानी व जवाबदेही तंत्र का निर्माण सुन‍िश्च‍ित किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतर्देशीय जलमार्ग और बंदरगाहों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद में 2 फीसद की वृद्धि कर सकता है। हालांकि यह प्लान आगे चलकर कितना सफल होता है, इसका जवाब अभी वक्त के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+