#MarathaReservation पर गडकरी ने कही ये बड़ी बात

मुंबई। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए जहां एक ओर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार रास्ता निकालने में जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने औरंगाबाद में पत्रकारों से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात पर यकीन रखती है। गौरतलब है कि मराठा आरक्षण को लेकर विभिन्न जगहों पर आंदोलन हुए, जो कि कई जगहों पर हिंसक भी हो गए। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार का मानना है कि आरक्षण वित्तीय स्थिति के आधार पर दिया जाना चाहिए, न कि जाति, भाषा या क्षेत्र के आधार पर। मराठा आरक्षण के लिए चल रहे विरोध के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रास्ता तलाशेंगे।

 #MarathaReservation पर गडकरी ने कही ये बड़ी बात

आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मराठा समुदाय को आगे लाने के लिए पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16% आरक्षण दिया जाए। इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आज विभिन्न वर्गों के राज्य के नेताओं के साथ बैठक की गई और मराठों को कानूनी रूप से आरक्षण देने के लिए संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार मराठा आरक्षण के पूर्ण समर्थन में है और हम इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।

9 अगस्त को होगा बड़ा आंदोलन

मराठा समाज ने मराठवाड़ा के पर्ली में सरकार को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया। समाज ने चेतावनी दी है कि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो 9 अगस्त को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समाज के लोगों ने देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी। फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि मराठा समाज की मांग को लेकर सरकार गंभीर है और इस बारे में सोच-समझकर कदम उठाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+