राज ठाकरे के घर जाकर मिले नितिन गडकरी, ठाकरे परिवार से रिश्तों पर कही बड़ी बात

राज ठाकरे के घर जाकर मिले नितिन गडकरी, ठाकरे परिवार से रिश्तों पर कही बड़ी बात

मुंबई, 04 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार (03 अप्रैल) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की और इसे एक पारिवारिक बैठक बताया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस मुलाकात में कुछ भी राजनीतिक नहीं था ये एक पारिवारिक मुलाकात थी।

यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी: गडकरी

यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी: गडकरी

इस बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मनसे प्रमुख के परिवार के साथ अपने पुराने संबंधों की ओर इशारा किया और कहा कि वह उनके निमंत्रण पर उनके घर गए थे। गडकरी ने कहा, ''यह एक राजनीतिक बैठक नहीं थी। राज ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों के साथ 30 साल से मेरे अच्छे संबंध हैं। मैं उनका नया घर देखने और उनकी मां का हाल जानने आया था। यह एक पारिवारिक यात्रा थी, राजनीतिक नहीं।''

गडकरी से मुलाकात के एक दिन ठाकरे ने मस्जिदों को लेकर कही थी ये बात

गडकरी से मुलाकात के एक दिन ठाकरे ने मस्जिदों को लेकर कही थी ये बात

राज ठाकरे से मुलाकात के एक दिन बाद राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा था। राज ठाकरे ने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाया जाए नहीं तो हम लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा सुनाएंगे।

Recommended Video

    Union Minister Nitin Gadkari ने Mumbai में MNS Chief Raj Thackeray से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी
    'लाउडस्पीकर लगा कर बजाएंगे हनुमान चालीसा'

    'लाउडस्पीकर लगा कर बजाएंगे हनुमान चालीसा'

    मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा था, "मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं, आप अपने घर पर नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन सरकार को मस्जिद के लाउडस्पीकरों को हटाने पर फैसला लेना चाहिए। मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं... लाउडस्पीकर हटाओ वरना मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगा कर और हनुमान चालीसा बजाएंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+